Saturday, 9 September 2017

SEZ / Trans Ganga City परियोजनाओं को लेकर आन्दोलित किसानों को उन्नाव जिला प्रशासन द्वारा परम्परागत गलत तरीके से प्रतिबंधित किये जाने के सम्बन्ध में ---

                                                             खुला पत्र


प्रतिष्ठा में --जिलाधिकारी महोदय ,
उन्नाव
विषय ----SEZ / Trans Ganga City  परियोजनाओं को लेकर  आन्दोलित किसानों को उन्नाव जिला प्रशासन द्वारा परम्परागत गलत तरीके से प्रतिबंधित किये  जाने के सम्बन्ध में ---

महोदय /महोदया  --
                             जिला प्रशासन जिन्दावाद / पुलिश प्रशासन जिन्दावाद

       आशा है कि आप अपने तंत्र  के माध्यम से उक्त विषय से आंदोलित किसानों की पीड़ा को समझ रहीं होगीं l मुझे विश्वस्त सूत्रों से अवगत हुआ है की १४-0९ -१७ से पहले निजी मुचलका न भरने वालों को जेल में डाल दिया जायेगा जब कि होना यह चाहिए की गलत तरीके से रिपोर्टिंग करने वाले लोगों को जेल में डालना समय की मांग होनी चाहिये  l  किसानो  से बजाय  उन्हें न्याय की जगह प्रताड़ित किया जाना कहाँ तक उचित है ? यह तो एक तरह से सरकारी शक्तियों का दुरूपयोग हुआ  l
     पूरे मामले  की जड़ का नाम तत्कालीन जिलाधिकारी -२००२ का बहु फसली कृषि योग्य  भूमि को बंजर भूमि दिखाना  है l 

          आप को प्राप्त विवेकाधिकार जो आपका विशेषाधिकार है का प्रयोग करते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारीयों / कर्मचारियों को निर्देशित करें कि  अनुशासित किसानों  के साथ  टकराव की स्थितियां पैदा न करे l अगर किसानों को जेल में डालने से सभी समस्याओं का निदान संभव है तो आज ही इसी वक्त  पूरे क्षेत्र के किसान मय बीबी बच्चों एवं उन पर आश्रित जानवरों के साथ शंकरपुर सराय के रामलीला मैदान में आत्म समर्पण के लिए तैयार हैं l अनुशाषित किसान आन्दोलन को जेल भरो आन्दोलन केलिए विवश न किया जाय l
              किसान अपना पक्ष रखने के लिए 01-09-17 को बड़ी सख्या में अपने हितेषी एवं संरक्षक विना मुकुट की रानी जिलाधिकारी महोदया जी आपके कार्यस्थल उन्नाव गये थे आप वहां मौजूद भी थीं क्योकि वार्ता के लिए 5 से 11 लोगों को  आमंत्रित भी किया था आपने -- पर आपने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर  किसानों के बीच न आने की जिद पूरी की  l किसानों ने विवाद को बढ़ाना उचित नहीं समझा l अब आप स्वयम किसानों के बीच आंय l 15-09 -17 को  भारी  तादाद में अपने पास बुलाने के लिए  किसानों को  विवश न किया जाय l अपनी महनत  की कमाई से आते हैं l उन्हें आतंक के रस्ते पर जाने के लिए विवश न करें l आप अपनी शक्तियों का परम्परागत नहीं रचनात्मक प्रयोग करे l
क्रमश:

हम सब आपके --

श्रीमती सम्पत पाल -संरक्षक  किसान आन्दोलन / राष्ट्रीय कमांडर गुलाबी गैंग
कुमारी सरस्वती -संरक्षक  किसान आन्दोलन / उन्नाव जिला  कमांडर गुलाबी गैंग
श्रीमती पुष्पा सिंह -संरक्षक  किसान आन्दोलन / रायबरेली जिला  कमांडर गुलाबी गैंग
श्रीमती अंजलि श्रीवास्तव -संरक्षक  किसान आन्दोलन / कानपुर जिला  कमांडर गुलाबी गैंग
डॉ वी एन पाल --संरक्षक  किसान आन्दोलन -आचार्य गणित -सी एस जे एम् विवि  कानपुर

Vijay Pal <pmdrvnpalcm13@gmail.com>

7:51 AM (53 minutes ago)


to dmunn

Tuesday, 15 August 2017

ख़बर और विचार ..............................................: कानपुर विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए संजीबा

ख़बर और विचार ..............................................: कानपुर विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए संजीबा: कानपुर।। फरवरी,15 2013: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मसहूर रंगकर्मी संजीवा को पाल-बच्चा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ...

Saturday, 12 August 2017

विषय ---श्रीमती संपत देवी पाल राष्ट्रीय कमांडर गुलाबी गैंग का उन्नाव / कानपुर शहर आगमन / प्रवास --

Inbox
x

Vijay Pal pmdrvnpalcm13@gmail.com

9:10 AM (30 minutes ago)
to DMdmunnVijayVijayvijay, bcc: Panna, bcc: abhinav.unnao, bcc: asimhindustan, bcc: Amar, bcc: Amit, bcc: Dilip, bcc: भारत, bcc: Shubham, bcc: daya, bcc: balveer, bcc: S.S, bcc: vsikroriya, bcc: Dhyanendra, bcc: riktiyanrozgar, bcc: kanpur, bcc: santoshamaruja., bcc: hindustansamac., bcc: dharamv.gandhi, bcc: dkamarujala92, bcc: Ramji
                                                                               --संपूर्ण अव्यवस्था परिवर्तन अभियान ---  १३-०८- १७      

   विषय ---श्रीमती संपत देवी पाल राष्ट्रीय कमांडर गुलाबी गैंग का उन्नाव / कानपुर शहर आगमन / प्रवास -- 

                                                                                  --आवश्यक सूचना-- प्रेस विज्ञप्ति ---१३-०८-२०१७

              भारत वर्ष की तथाकथित आजादी के ७० साल १५ अगस्त को पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर पूरा राष्ट्र बेहोशी में जश्न में डूबने जा रहा है l मुठठीभर लोगों को छोड़ दें तो सच मानिये कि ये जश्न / उत्सव मनाने का उत्साह अब किसी में बचा नहीं है - बस  किसी तरह से जीवन का बोझा ढो रहे हैं l मानवता  कराह रही है l  बच्चे पैदा  होने से / समय से पहले काल कलवित हो रहे हैं या जवानी से पहले बूढ़े हो रहे हैं l माँ बहनों की  इज्जत आबरू  लुट रही है l करोड़ों लोग नंगे /भूखे सो रहे हैं  मुठठीभर लोग अपने घर में बाकी  किराये के मकान  में या खुले आसमान में कीड़े मकोड़े की  जिन्दगी जी रहे हैं l हर घर में बेरोजगारों की  फ़ौज , आये दिन पूरे राष्ट्र में रैलियों /धरने / प्रदर्शनों का बोलबाला -जन्तर मन्तर नई दिल्ली जैसे अनेक स्थल हर बड़े शहर में  चिन्हित हैं पूरे राष्ट्र  की खुशहाली / बेहाली की दांस्ता बयां कर रहे हैं l  किसान / मजदूर  तबाह कर दिया गया है आत्महत्याओं का दौर जारी है l अब तो अपराध बोध / आत्मग्लानि से ग्रषित जिम्मेदार लोग भी आत्महत्याओं की  दौड़ में शामिल हो रहे हैं l परिवर्तन का तांडव नृत्य चल रहा है l गोरे अंग्रेजो का स्थान हरामखोर काले अंग्रेजों ने ले लिया है l अधिकांश व्यवस्थायें जर्जर हो चुकीं है lइन सब के प्रतिकार के लिए कुछ उत्साही लोग सक्रिय हैं पर उन्हें सरकारी तंत्र से तरह तरह से डराने / धमकाने / तबाह किये जाने की परम्पराए हावी हैं l ऐसे में समीक्षा के साथ साथ विकल्पों की  खोज और उनका तत्काल क्रियान्वयन अपरिहार्य हो गया है l  आजादी से हमारा क्या अभिप्राय है ? क्या हमें कभी आजादी मिली ? आजादी या बर्बादी या विभाजन  एक सवालिया निशान ? यदि नहीं तो ----हमारी भूमिका आदि की खोज में -- तमाम स्तरीय व्यक्तियों से संपर्क साधा जा रहा है --इसी  क्रम में १४ /१५ अगस्त को श्रीमती संपत देवी पाल राष्ट्रीय कमांडर गुलाबी गैंग ने  कानपुर शहर  आने का हमारा अनुरोध स्वीकार किया है वे 14 अगस्त को सुभाष उपवन कानपुर पहुँच  रहीं है और १३-१३-१३ बजे   --संपूर्ण अव्यवस्था परिवर्तन अभियान ---के एक साधारण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और वास्तविक आजादी आन्दोलन की  आधारशिला का पौधा रोपित कर  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों को साकार करने की अपील करेंगी  l छोटे छोटे अन्य कार्यक्रम सुविधानुसार , अगले दिन ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होंगी और १५ -०८-१७ को प्रात:  शंकरपुर सराय के रामलीला मैदान में -किसान आन्दोलन  - के  ध्वजारोहण कार्यक्रम- में मुख्य अतिथि की  भूमिका में शिरकत करेंगी --
            एक तथाकथित विना पढ़ी लिखी साधन विहीन महिला ने मुसीबतों से ली गयी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जो शिक्षा ग्रहण की  है / ज्ञान प्राप्त किया है वैसा विश्व के  किसी  भी विवि में संभव नहीं है l यही बजह है  कि उन्हें अब तक १३ देश / विदेशों में भ्रमण करने का अवसर मिला ,४२ दिन तक बिग बौस  में रहने का अवसर एवं अनेकों पुरस्कारों से नवाजा गया है अनेकों भाषाओँ में उनके कार्यों को लिपि बद्ध / फिल्मांकन  किया गया है l महिला सशक्तिकरण के लिए जीवित आदर्श व्यक्तित्व की  मिसाल जिन्हें नजदीकी से देखने , सोचने , समझने का अवसर हमें  प्राप्त हो रहा है --

----उत्सुक / जिज्ञासुओं एवं तत्संबंधितों को आवश्यक प्रभावी प्रयास / कदम उठाने हेतु सूचनार्थ ---

सूत्र धारक ---

डॉ विजय नारायण "पाल " 
संपर्क -7850838083

Saturday, 29 July 2017

प्रतिष्ठा में --
जन सूचना अधिकारी,
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन -नई दिल्ली
विषय -जन सूचना अधिकार अधिनियम २००५ के अंतर्गत निम्न  सूचनाएं प्राप्त करने के संबंध में
     आपका ध्यान प्राप्त हो कि प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति )/ उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में देश के संप्रभु नागरिकों को परम्परागत चुनाव प्रणाली की बजह  से तमाम मौलिक अधिकारों से बंचित होना पड़ा है जलालत भरे भेदभाव से गुजरना पड़ा है l सभी  भारतीयों के आत्म सम्मान और  मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जाने के लिए विवश हूँ जिसके लिए निम्न  सूचनाएं शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करायी जाय ताकि समय से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जा सके

1-प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति )/ उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में भाग लेने की योग्यता का विवरण
२ -राष्ट्रपति / उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७  की अधिसूचनाएं जारी  किये जाने के समयबद्ध विवरण /  service किये जाने वाले माध्यम की जानकारी सहित   प्रपत्र उपलब्ध कराएँ l लागू किये जाने के  समय व तिथि की  जानकारी भी चाहिए l
३ -संबान्धितों ( किसी भी एक भारतीय मय राष्ट्रपति ,प्रधानमन्त्री , मुख्य चुनाव आयुक्त , न्यायाधीश  आदि ) को अधिसूचनाएं service किये जाने के लिखित प्रमाण पत्र
4 -राष्ट्रपति / उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में नामांकन करने/कराने वाले सभी अभ्यर्थियों/प्रस्तावकों /समर्थकों  के नामांकन हेतु  स्वागत कक्ष में जारी किये गये gatepass और नामांकन पत्र जमा करने / कराने वालों के विवरण जिसमे समय की जानकारी अवश्य हो दी जाय l
५-Electoral college प्रकाशित होने का माह   / प्रत्याशियों को  उपलब्धता का माह,तिथि  व् समय
६-चुनाव में विचारित जनसंख्या का आधार वर्ष व् जनसंख्या
७-२०११ में देश की जनसंख्या व् विचारित जनसंख्या में अंतर
८-Valid /मान्य पाए गये  व्यक्तियों  द्वारा  संलग्न नागरिकता के प्रमाण्पत्र उनके प्रस्तावकों /समर्थकों  के नाम व् हस्ताक्षर
9-नामांकन पत्रों को निरस्त /अमान्य किये जाने का आधार /आदेश   फिर स्वीकार किए जाने का
औचित्य/आदेश उपलब्ध कराएँ
१०-चुनाव परिणाम जारी करने वाले का नाम / संबंधित पत्र जात सहित विवरण
११- चुनावी आचार संहिता के उल्लघन में लिए गये ठोस कदम -मतदाताओं ने खुले आम गोपनीय  मत को ओपनीय करके चुनाव के अर्थ बदल दिए
१२-जन तन्त्र में दल तंत्र को महत्व दिए जाने  के आदेश  का  पत्र / मतदान में प्रयोग किया गया मतपत्र /evm के प्रारूप की प्रति
१३ प्रथम  अपीलीय अधिकारी का नाम व् पता

   तत्काल प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित

भवदीय-
डॉ  विजय नारायण पाल
विभागाध्यक्ष गणित
UIET KANPUR-CSJMU KANPUR
Vijay Pal <pmdrvnpalcm13@gmail.com>
4:52 AM (0 minutes ago)
to Swaraj ३०-०७-१७
संपूर्ण अव्यवस्था परिवर्तन अभियान --सूत्रधार डॉ विजय नारायण "पाल "
प्रतिष्ठा में --
स्वराज अभियान परिवार
विजय हो आप सबकी , विजय हो आप सबके माँ बाप की ,
विवेक स्पर्श के साथ -किसान आन्दोलन के सरक्षक --कानपूर से डॉ "पाल "
जन्तर मन्तर पर आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनायें l
अब वक्त आ गया है कि जंतर मंतर पर OROP के २ वर्षों से अधिक के स्थायी मंच को -- बीज की तरह मिटटी में , चीनी / नमक ,मिर्च मसाले की तरह से व्यंजनों में अपने अपने अस्तित्व की आहुति /तिलांजलि देकर अपनी अपनी अनुभूति कराते हुए कराहती हुयी मानवता को बचाने के लिए --साझा करें और जय जवान जय किसान का नारा सार्थक करते हुए देश की सभी मौलिक समस्याओं के निराकरण के लिए दलतंत्र के स्थान पर वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करें l मौजूदा हालातों के लिए जिम्मेदार संविधान या संविधान के रक्षकों में जो भी जिम्मेदार हो उसका विकल्प खोजें अन्यथा इतिहास किसी को भी माफ़ नहीं करेगा l विकल्प तैयार हैं आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध करा दिये जायेगें l
क्रमश :
आप सब के --
डॉ "पाल"

Wednesday, 26 July 2017

प्रतिष्ठा में --
जन सूचना अधिकारी,
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन -नई दिल्ली
विषय -जन सूचना अधिकार अधिनियम २००५ के अंतर्गत निम्न  सूचनाएं प्राप्त करने के संबंध में
     आपका ध्यान प्राप्त हो कि प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति )/ उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में देश के संप्रभु नागरिकों को परम्परागत चुनाव प्रणाली की बजह  से तमाम मौलिक अधिकारों से बंचित होना पड़ा है जलालत भरे भेदभाव से गुजरना पड़ा है l सभी  भारतीयों के आत्म सम्मान और  मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जाने के लिए विवश हूँ जिसके लिए निम्न  सूचनाएं शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करायी जाय ताकि समय से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जा सके

1-प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति )/ उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में भाग लेने की योग्यता का विवरण
२ -राष्ट्रपति / उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७  की अधिसूचनाएं जारी  किये जाने के समयबद्ध विवरण /  service किये जाने वाले माध्यम की जानकारी सहित   प्रपत्र उपलब्ध कराएँ l लागू किये जाने के  समय व तिथि की  जानकारी भी चाहिए l
३ -संबान्धितों ( किसी भी एक भारतीय मय राष्ट्रपति ,प्रधानमन्त्री , मुख्य चुनाव आयुक्त , न्यायाधीश  आदि ) को अधिसूचनाएं service किये जाने के लिखित प्रमाण पत्र
4 -राष्ट्रपति / उपराष्ट्रपति चुनाव २०१७ में नामांकन करने/कराने वाले सभी अभ्यर्थियों/प्रस्तावकों /समर्थकों  के नामांकन हेतु  स्वागत कक्ष में जारी किये गये gatepass और नामांकन पत्र जमा करने / कराने वालों के विवरण जिसमे समय की जानकारी अवश्य हो दी जाय l
५-Electoral college प्रकाशित होने का माह   / प्रत्याशियों को  उपलब्धता का माह,तिथि  व् समय
६-चुनाव में विचारित जनसंख्या का आधार वर्ष व् जनसंख्या
७-२०११ में देश की जनसंख्या व् विचारित जनसंख्या में अंतर
८-Valid /मान्य पाए गये  व्यक्तियों  द्वारा  संलग्न नागरिकता के प्रमाण्पत्र उनके प्रस्तावकों /समर्थकों  के नाम व् हस्ताक्षर
9-नामांकन पत्रों को निरस्त /अमान्य किये जाने का आधार /आदेश   फिर स्वीकार किए जाने का
औचित्य/आदेश उपलब्ध कराएँ
१०-चुनाव परिणाम जारी करने वाले का नाम / संबंधित पत्र जात सहित विवरण
११- चुनावी आचार संहिता के उल्लघन में लिए गये ठोस कदम -मतदाताओं ने खुले आम गोपनीय  मत को ओपनीय करके चुनाव के अर्थ बदल दिए
१२-जन तन्त्र में दल तंत्र को महत्व दिए जाने  के आदेश  का  पत्र
१३ प्रथम  अपीलीय अधिकारी का नाम व् पता

   तत्काल प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित

भवदीय-
डॉ  विजय नारायण पाल
विभागाध्यक्ष गणित
UIET KANPUR-CSJMU KANPUR

Friday, 14 July 2017

प्रतिष्ठा में -                                                                  13-06-17      
स्व प्रबंध निदेशक जी ,
उ प्र राज्य औद्योगिकविकास निगम
कानपूर

विषय --SEZ/Transganga City के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में विसंगतियों के निराकरण हेतु --

महोदय ,

    उपलब्ध पत्रावलियों एवं विश्वस्त सूत्रों के आधार पर SEZ/Transganga City के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में विसंगतियों का बोलबाला है तत्कालीन आयुक्त श्री विजय शंकर पांडेय जी इसे निरस्त कर जमी किसानों के नाम दर्ज कर फोन /फैक्स से सूचना मांगी थी आपने भी पूर्व अधिकारियों से की गयी  विसंगतियों की तरफ संकेत किया है (26 जून के हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर ) l

      आपसे अपेक्षा है कि आप  किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायाधीश की भूमिका में SEZ/Transganga City के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों के निराकरण हेतु प्रभावी कदम उठाएंगे l किसानों की जगह यदि आप होते तो क्या करते ? स्वाभाविक ,प्राकृतिक , मौलिक ,वैधानिक
कदम उठायें -जब तक अधिनियम के अनुसार अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं अपनाई जाती है तब तक कार्य को रोक कर विज्ञापन आदि को इस पत्र की प्राप्ति के एक माह के अंदर हटा लें अन्यथा किसान उन्हें लीप पोत कर हटा देंगे जिसका पारश्रमिक UPSIDC को देना होगा l नियमानुसार कार्य करने की अपेक्षा है l किसानों के साथ अन्याय हुआ है वे एक बार फिर आन्दोलन की राह  पर निकल पड़े हैं जिसकी भरपाई (दिहाड़ी )भी आपके सम्मानित कार्यालय के कतिपय दोषी अधिकारियों  से होनी है l

                                                   शीघ्र प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित

   हम सब SEZ/Transganga City परियोजना से पीड़ित किसान




Thursday, 13 July 2017

Vijay Pal pmdrvnpalcm13@gmail.com

10:24 PM (0 minutes ago)
to Swaraj
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संरक्षण में किसान मुक्ति यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं--
डॉ वी  एन पाल -- संरक्षक --किसान आन्दोलन 

                               - एक सुझाव --

जय जवान - जय किसान का नारा अक्सर दिया जाता है l मैंने आज तक दोनों को एक साथ एक मंच से राष्ट्र को न तो संबोधित करते  देखा है और न सुना है l हाँ जन्तर मन्तर पर दोनों को अलग अलग मंचों से दहाड़ते हुए अवश्य देखा  है l अनेकों  किसान संगठन हैं किसान यूनियन जिंदाबाद का नारा सुनते सुनते लगाते लगाते थक गये हैं l हमारे देश के सभी किसान यूनियनों के मुखिया अपनी अपनी चौधराहट /अहम /स्वार्थपरकता /पहचान त्यागकर आपस में  एक साथ  हों और जवानों को भी साथ लें l  हम देश के भोले भाले किसानों की ओर से दोनों शक्तियों को आवाज देकर आगाह कर  रहे हैं अनुरोध /अधिकार /आदेश कर रहे हैं कि जन्तर मन्तर पर एक साथ  एक मंच पर दिखाई दे  l जय जवान - जय किसान का नारा तभी सार्थक होगा जब   किसानों के साथ में जवानों को भी जोड़ा जाय l इस भावना को लेकर मेरा प्रयास चल रहा है l मैंने इस सन्दर्भ में ONE RANK ONE PENSION के प्रणेता जनरल सतवीर सिंह से लगभग एक वर्ष पूर्व प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया l विभिन्न किसान संगठनों से भी इस प्रस्ताव  को लेकर बराबर संपर्क साध रहा हूँ l राष्ट्रपति से मनोनीत पूर्व सांसद सरदार भूपेन्द्र सिंह मान --बटाला से हैं जो इस समय किसान समन्वय समिति के हाल ही में अध्यक्ष भी चुने गये हैं के संज्ञान में भी यह विचार लाने का प्रयास किया है l अभी १५ जून को जन्तर मन्तर पर हुयी किसान महापंचायत मै भी मंच से अपनी भावना को स्वामी अग्निवेश जी व् टिकैत बंधुओं की मौजूदगी में प्रगट की है l इतिहास में पहली बार जवानों ने  जन्तर मन्तर पर ऐतिहासिक मंच दो वर्षों से अधिक समय हो गया है लगाया हुआ है  l मै अक्सर वहां जाता हूँ उनके मुद्दे पर देश के अनेक क्षेत्रों में भी गया हूँ  पूरे देश के  किसानों/जवानों से मेरा  आवाहन है कि वे १८ जुलाई को जन्तर मन्तर पर ONE RANK ONE PENSION के पहले से लगे मंच से एक साथ हुंकार  भरें अन्यथा इतिहास किसी को माफ़ नहीं करेगा ? 
                    मेरा मानना  है कि सीमा पर तैनात जवान और खेतों पर खून पसीने से लथपथ मेहनतकश किसान के मुट्ठीभर रहनुमा एक मंच पर आ जायं तो देश की काया कल्प हो जाएगी और जाहिल और गवारों की श्रेणी में आने वाले किसानों /जवानों को तवाह करने वाले भागते नजर आंएगे l 

क्रमश:
डॉ वी एन पाल 



Sunday, 25 June 2017

विजय ही विजय हो आपकी विजय हो आपके माँ बापकी
कल दिनांक 25-06 -17 को SEZ की आड़ में ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए किसानों की ११५२ एकड़ जमीं आज से 15 साल पहले धारा 17 (तत्काल ) का प्रयोग करके UPSIDC ने अधिगृहीत कर ली थी जिसे तत्कालीन आयुक्त श्री विजय शंकर पाण्डेय जी ने निरस्त कर दिया था l जमीनों को किसानों के नाम तत्काल दर्ज कर फोन / फैक्स से सूचना मांगी थी जिसको नजरंदाज कर तरह तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों को तबाह कर दिया गया l कोई भी करार बरकरार नहीं रहा l
इस पर पीड़ित किसान डॉ पाल के मार्ग दर्शन में समीक्षा बैठकें कर रहे हैं अपनी ताकत बना रहे हैं अपना दर्द किसान हितैषी शक्तियों से साझा कर रहे हैं आज पूरे देश में किसान को कुर्सियों पर बैठी उनकी ही औलादों ने तबाह कर दिया है उनकी सिर्फ और सिर्फ एक मांग है इस असंवैधानिक अधिग्रहण की जन /न्यायायिक जांच हो जाय l श्री श्री विजय शंकर पाण्डेय जी के आदेशों का सम्मान हो जाय l दोषी अधिकारीयों के विरूद्ध न्यायसंगत उचित कार्यवाही हो जाय l ,किसानों व् सरकारी कोष का जो भी नुक्सान हुआ हो वो सम्बन्धित जिम्मेदार व्यक्तियों से वसूला जाय -
-इस सम्बन्ध में डॉ पाल अपने कुछ साथियों के साथ किसान नेताओं व् जवानों से ( श्री नरेश टिकैत ,राकेश टिकैत , योगेन्द्र यादव जी ,जनरल सतवीर सिंह , स्वामी अग्निवेश जी आदि से ) दिल्ली में मिले l किसान समन्वय समिति के भी संपर्क में हैं l जय जवान जय किसान का नारा देने वालों को एक मंच पर आने के लिए आवाज दी जन्तर मंतर पर जहाँ एक तरफ दो साल से अधिक समय से देश का जवान आंदोलित है OROP को लेकर वहीँ दूसरी तरफ तमाम किसानों के संगठन आये दिन जन्तर मंतर पर आंदोलनरत रहते हैं l जय जवान जय किसान के नारे को सार्थक बनाने के लिए डॉ पाल ने पूरे देश के किसान नेताओं को एक मंच पर आने की सलाह दी जिसे जनरल सतवीर सिंह ने सबसे पहले सहमति दी किसान नेताओं ने भी इस आवाज को हवा देने का बचन दिया --चौधरी हर पाल सिंह भाकियू अध्यक्ष उ प्रदेश-- सरदार भूपेन्द्र सिंह मान -अध्यक्ष KCC से भी संपर्क में हूँ l
इसी कड़ी में सबसे पहले श्रीमती सम्पत पाल -राष्ट्रिय कमांडर, गुलाबी गैग ने किसानों का आग्रह स्वीकारा---
किसानो का मनोबल बढ़ाने के लिए श्रीमती सम्म्पत पाल -राष्ट्रिय कमांडर, गुलाबी गैग कल किसानों के बीच प्रात::9=०० बजे मुरलीपुर गाँव आ रही हैl आप सभी सादर आमंत्रित हैं ----
विवेक स्पर्श के साथ कानपूर से ---डॉ वी . एन . पाल

Friday, 23 June 2017

दलितों को नहीं कोई अहसान चाहिए… केवल वाजिब हक और सम्मान चाहिए!

मेरे जीवन की कुछ रोचक घटनाये और --
१- १९९४-९५ में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग इलाहबाद में स्नातक /स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के साक्षात्कार के बाद स्पष्टीकरनण हेतु आयोग से पत्र आया कि आपने ओ बी सी का प्रमाण पत्र लगाया है सामान्य श्रेणी में टिक लगाया है इस भ्रम को दूर कीजिये l
मैंने जबाब में लिखा सत्य तथ्य को न छिपाने के लिए प्रमाण पात्र लगाया है मुझे ओ बी सी का आरक्षण लाभ नहीं चाहिए l मुझे कोई Insulted Assignment नहीं चाहिए l सामान्य में मेरा चयन हुआ लेकिन मेरिट में पीछे हो गया यदि लाभ लिया होता तो टॉप किया होता -
२-विवि जहाँ मैं आजकल कार्यरत हूँ यहाँ पर मैंने साक्षात्कार के समय विरोध किया था मुझे पिछड़े वर्ग में साक्षात्कार के लिए पुकारा गया जब सामान्य में बोर्ड ने बुलाने का निर्णय लिया तब साक्षत्कार में गया और पहले स्थान पर चयन हुआ -
३- अति निर्धन सुदूर गाँव में लगभग अनाथ पैदा हुआ ,13 साल की उम्र में माँ का साया छिन गया लेकिन हमेशा आरक्षण को नकार कर मेरिट /योग्यता वाला वजीफा लिया l आरक्षण का लाभ पाने वाले आलसी बन कर पीछे रह गये l मैंने जीवन में आरक्षण का कभी भी लाभ नहीं लिया न लूँगा
४- पंजाब में राजपुरा में आप सांसद डॉ धर्मवीर गाँधी के साथ --एक पुरुस्कार --Annual Real Award-14 पर कुमारी सरस्वती ने मेरा नामंकन करा दिया था ---विचाराधीन था --जब मेरी बारी आयी तो बोलते हुए मैंने कहा था कि----
पुरुस्कार देने वाला महान होता है लेने वाले से --मैं "बाल बच्चा पाल पुरुस्कार जो १३१३१३/=का एक या १३१३१/= के 13 की राशि मय प्रशस्ति पत्र का है " को राष्टपति /कुलाधिपति /उप्कुलाधिपति जैसे गरिमामयी व्यक्तियों के हाथों ही दिया जाता है वाला व्यक्ति हूँ मैं Annual Real Award-14 की दौड़ में नहीं हूँ फिर भी मुझे दिया गया - इस अवसर पर मैंने कहा था ---
कि भविष्य में यदि मुझे Noble Prize का offer मिला/ घर देने आया तो मैं उसे विना सोचे विना एक भी पल विताये अस्वीकार कर दूंगा l लात मार दूंगा l मैं किसी भी अपमानित पुरुस्कार को खासकर Noble Prize को जो दुनियां का सबसे ज्यादा अपमानित पुरुस्कार (Insulted Award) है को लात मारना ही मेरे लिए श्रेयस्कर है
Noble Prize is an Insulted Award of highest order and of lowest degree of the world--Dr V N Pal
Why ?
Noble Prize एक ऐसी राशि के व्याज से दिया जाता है --जो तमाम देशो को अश्त्र -शस्त्र बेचकर अर्जित की गयी है तथा जिसने तमाम नर संघार किये हैं और होते रहेंगे -- --डॉ पाल

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पर सवालिया निशान?

 Public Interest Litigation जनहित याचिका 18 अगस्त 2022 भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के सम्मुख जनहित याचिका हेतु                           ...